बरियातु: सीरम गांव में मधुमक्खी के हमले से किसान घायल
बालूमाथ थाना क्षेत्र के सीरम गांव में मधुमक्खी के हमले से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान सीरम गांव निवासी सुकरा उरांव के पुत्र शिवराम उरांव के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टर दयानंद प्रसाद के द्वारा इलाज किया गया।