जमुई छेड़खानी मामला: नवादा में ऐपवा ने सम्राट चौधरी का फूंका पुतला, मांगा इस्तीफा
Nawada, Nawada | Sep 24, 2026 नवादा (बिहार): जमुई में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की घटना के विरोध में बुधबार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने नवादा में जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ऐपवा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से विरोध मार्च निकाला, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। अपराधियों को सजा और 'एनकाउंटर राज' बंद करने की मांग प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने "जमुई की बेटी के अपराधियों को कड़ी सजा दो", "एनकाउंटर राज बंद करो", "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नाटक बंद करो" और "सम्राट हटाओ, बेटी बचाओ" जैसे तीखे नारे लगाए। भाजपा शासन में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां' भगत सिंह चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा जिला सचिव सावित्री देवी और जिला अध्यक्ष सुदामा देवी ने संयुक्त रूप से सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत सरकार में बेटियां और महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है, जिसके कारण जमुई और मुजफ्फरपुर जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐपवा नेताओं ने कहा कि 'एनकाउंटर' संविधान और कानून के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। उन्होंने आम जनता से बेटियों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने की अपील की। पीड़िता के लिए 5 लाख मुआवजे की मांग