शाहगंज: कफ सिरप मामले में किसी को नहीं बख्शा जाएगा: विधायक रमेश सिंह
शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कफ सिरप प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को हमारी योगी सरकार छोड़ने वाली नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सेहत और जनहित से जुड़ी इस गंभीर घटना की गहन जांच चल रही है