किसान विरोधी बिल के विरोध में राजद किसान प्रकोष्ठ की ओर से लहेरियासराय टावर पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मौजूद नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा।