हसपुरा: मुहर्रम त्योहार को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष ने कहा- बगैर लाइसेंस की नहीं निकलेगी जुलूस
हसपुरा थाना परिसर में मुहर्रम त्योहार को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई।अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास सिंह ने की। संचालन बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने किया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा बगैर लाइसेंस का जुलूस नहीं निकलेगी, डीजे पूरी तरह बंद है। उन्होंने बताया सभी जगहों पर पुलिस बल भारी संख्या में तैनात रहेगी।