मेजा के मिश्रपुर गांव में आज शनिवार दोपहर 12:00 के आसपास से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। आयोजन अयुग नारायण यादव के आवास पर किया जा रहा है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजनकर्ता बबऊ यादव ने लोगों से कथा श्रवण करने की अपील की।