।।प्रेस नोट।।
जिला दतिया
*थाना सरसई के गैरइरादतन हत्या के प्रयास के 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेवाल के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिह चावला व एसडीओपी महोदय भांडेर श्री पूनमचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में थाना सरसई पुलिस द्वारा अप.क्र. 11/26 धारा 110, 296(b), 351(3), 3(5) BNS इजाफा 25,27 आर्म्स एक्ट के आरोपियो सौरभ यादव व रवि यादव नि0गण धमना को गिरफ्तार किया ।
*घटना विवरण -*
दिनांक 29/06/26 को फरियादी जगदीश यादव नि0 धमना ने हमराह अपने भतीजे युवराज यादव केउपस्थित थाना आकर अनावेदक विक्रम उर्फ विक्की यादव, रवि यादव ,राघव यादव, सौरभ यादव, रामगुलाम यादव एवं अन्य व्यकित द्धारा मकान निर्माण कार्य को लेकर गंदी-2 गालिया देकर बंदूक व रायफलो से फायरिंग करने एवं जान से माने की धमकी देने के संबंध मे रिर्पोट की थी । जिस पर से उक्त आरोपियो के विरूध्द थाना सरसई मे अप.क्र. 11/26 धारा 110,296(b),351(3) ,3(5) BNS का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस की कार्यवाही
अपराध गंभीर होने से थाना सरसई पुलिस द्वारा आज दिनांक 10/08/26 को धमना पहुज नदी पुल के पास ग्राम धमना से आरोपी सौरभ यादव पुत्र मलखान सिह यादव उम्र 26 साल व रवि यादव पुत्र सुखनंदन यादव उम्र 39 साल नि0गण धमना को गिरफ्तार किया गया । आरोपीगणो को JR पर न्यायालय पेश किया गया ।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सरसई उनि. आकाश संसिया व प्रआर. 83 सुरेन्द्र शर्मा, प्रआर. 76 रामप्रकाश यादव, आर0 45 गौरव ग्वाला व आर 782 विवेक दुबे की अहम भूमिका रही हैं।