लालगंज: लालगंज में अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम 28 सूत्रीय ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा
नेशनल लायर एसोसिएशन कमेटी लालगंज के अध्यक्ष चंद्र दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 28 सूत्रीय ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिए।