लालगंज: लालगंज रेफरल अस्पताल में जुगाड़: टूटे पैर में स्टील प्लेट की जगह कार्टून लगाकर बैंडेज!
लालगंज रेफरल अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा रहा है कि शुक्रवार की रात बायपास रोड में हुई भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक जिसका पैर का हड्डी टूटा हुआ था उसे स्टील प्लेट की जगह कार्टून लगाकर बैंडेज किया जा रहा था ताकि पुनः किसी दूसरे अस्पताल में उसे इलाज के लिए भेजा जाए