पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे पर डेब्रिस मिलने से मचा हड़कंप, कई विमानों को किया गया डायवर्ट
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे पर डेब्रिस मिलने से 2 घंटे तक विमान का संचालन थम गया। इस दौरान यात्रियों में हर काम मच गया वहीं कई विमान को डाइवर्ट कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट अधिकारियों को मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे इसकी जानकारी एक विमान के पायलट ने दी। इसके बाद रेनवे को करीब 2 घंटे के लिए बंद कर दिया गया।