मढ़ौरा: मढ़ौरा एसडीओ ने अनुमंडल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Marhaura, Saran | Jul 16, 2026 मढ़ौरा एसडीओ निधी राज ने अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक बिन्दुओं पर निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिये। गुरुवार की सुबह दस बजे एसडीओ ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान महिला चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाई गयी साथ ही अन्य बिन्दुओं पर रिपोर्ट सिविल सर्जन को किया जाएगा ताकि अस्पताल की व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।