आबू रोड: माउंटआबू में नगर पालिका ने टोलनाके पर अवैध निर्माण सामग्री परिवहन पर की कार्रवाई,15 कट्टे सीमेंट जब्त,
माउंट आबू में अवैध निर्माण सामग्री के परिवहन के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टोल नाके पर एक निजी वाहन से 15 कट्टे सीमेंट जब्त किए हैं। कार्रवाई नोडल प्रभारी डॉ. अंशु प्रिया के निर्देश पर की गई।नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर के नेतृत्व में नाका प्रभारी गजेंद्र सिंह ने टीम के साथ टोल नाके पर जांच के दौरान एक निजी वाहन को रुकवाया।