मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ,क्रमांक 93.8.8/63/2025/चयन ,इन्दौर, दिनांक 26. SEP 2026
सहायक प्राध्यापक (गणित) परीक्षा 2024
चयन सूची (मुख्य भाग 87 प्रतिशत)
पदनाम सहायक प्राध्यापक (गणित)
आयोग के विज्ञापन क्रमांक 21/2024 दिनांक 30.12.2024 एवं समय-समय पर जारी शुद्धिपत्रादि, सूचनाओं आदि के संदर्भ में म०प्र० शासन, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विज्ञापित पद सहायक प्राध्यापक (गणित) के कुल 177 पद (अनारक्षित 37, अ.जा. 25, अ.ज.जा. 32. अ.पि.वर्ग 66, ई.डब्ल्यू.एस. 17 पद) कुल पदों में से महिलाओं हेतु आरक्षित पद अनारक्षित 13, अ.जा. 09, अ.ज.जा. 11, अ.पि.वर्ग 23, ई.डब्ल्यू.एस. 06, कुल पदों में से म०प्र० के अतिथि विद्वानों हेतु आरक्षित पद अनारक्षित 09, अ.जा. 06, अ.ज.जा. 08, अ.पि.वर्ग 17. ई.डब्ल्यू.एस. 04 (कुल विज्ञापित पदों में से दिव्यांगजन के लिए आरक्षित पद लोकोमोटर डिसेबिलिटी 03, दृष्टिबाधित 08, श्रवणबाधित 09 एवं बहु-दिव्यांग निरंक पद आरक्षित) विज्ञापित किए गए है। उक्त पदों की पूर्ति के लिए, सहायक प्राध्यापक (गणित) परीक्षा 2024 दिनांक 01.06.2025 को आयोजित की गई। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा परिणाम दिनांक 27.10.2025 को घोषित किया गया। उक्त परीक्षा में अर्ह आवेदकों के साक्षात्कार दिनांक 02.09.2026 से दिनांक 12.09.2026 तक एवं दिनांक 23.09.2026 को आयोजित किए गए है।
लिखित परीक्षा साक्षात्कार में प्राप्त प्राप्तांकों के योग के गुणानुक्रम के आधार पर निम्नानुसार केवल 87 प्रतिशत पदों (मुख्य भाग) की चयन सूची घोषित की जाती है :-👇👇