छतरपुर में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्क*र्म का आरोप, 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर | खजुराहो थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्क*र्म के आरोप का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 70 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
नोट: यह मामला पुलिस में दर्ज शिकायत और पुलिस के आधिकारिक बयान पर आधारित है। न्यायालयीन निर्णय आने तक आरोपी को दोषी न माना जाए। पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है।
#छतरपुर #Khajuraho #ChhatarpurNews #POCSO #BundeliBhaukaalNews #बुंदेलीभौकालन्यूज़