छतरपुर में पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 2 ग्राम पंचायतों में कल मतदान
छतरपुर | पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी
राजनगर तहसील क्षेत्र की सिलोन और मऊ मसानिया ग्राम पंचायतों में 29 सितंबर को मतदान होगा। रिटर्निंग अधिकारी धीरज गौतम ने मतदान दलों को जरूरी चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने की तैयारी पूरी कर ली है।
29 सितंबर को मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल।
#छतरपुर #पंचायतउपचुनाव #राजनगर #MPElection #ChhatarpurNews #BundeliBhaukaalNews #बुंदेलीभौकालन्यूज़
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Sep 28, 2026