कुलपहाड़: कुलपहाड़ में बड़ा खतरा: 15 दिनों से टूटा पड़ा विद्युत पोल, पीतांबरा गार्डन के सामने हादसे की आशंका
कुलपहाड़ पीतांबरा गार्डन के सामने वाली गली में एक विद्युत पोल पिछले करीब 15 दिनों से टूटी हालत में पड़ा हुआ है, जिससे इलाके में बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल के झुके होने के कारण कभी भी यह गिर सकता है, जिससे राहगीरों और आसपास के घरों को नुकसान पहुंच सकता है। गली में रोजाना लोगों का आना-जाना रहता है।