सरदारशहर: राजकीय अस्पताल के डॉक्टर चंद्रभान जांगिड़ और डॉ अब्दुल गफ्फार खान ने बच्चों के मोबाइल के बढ़ते उपयोग की जानकारी दी
सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल के बाल एवंशिशु रोग विशेषज्ञ डा चंद्रभान जांगिड़ ने विशेष जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों में मोबाइल का ज्यादा उपयोग लत के समान हो जाता है। यह नोमोफोबिया, नो मोबाइल फोबिया कहलाती है। बच्चे इसके बिना रह नहीं पाते हैं। मोबाइल को लेकर घंटों व्यतीत करना उनकी दिनचर्या बन जाता है।