सरदारशहर: हरियासर घड़सोतान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक की हुई मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
सरदारशहर के हरियासर घड़सोतान गांव के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से ढाणी दूदगिरी निवासी 20 वर्षीय बाइक चालक मनोजगिरी गोस्वामी की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक सुभाष सिहाग और इएमटी संजय खीचड़ ने मृतक बाइक चालक को राजकीय अस्पताल पहुंचाया।