सरदारशहर: मालसर में मेगावाट बिजली के बायोमास प्लांट के कर्मचारियों की लापरवाही से गिर रहे बिजली के पोल
मालसर में संचालित सरदारशहर एग्रो एनर्जीरी लिमिटेड के 15 मेगावाट बिजली के बायोमास प्लांट के द्वारा बिजली के पावर प्लांट में चल रहे हाई वॉल्टेज विधुत लाइन के कार्य के दौरान सोमवार शाम 4 बिजली का पोल बीच से टूट गया। जिसके कारण खेतों में काम कर रहे किसान बाल-बाल बच गए। अगर इन बिजली के पोल की चपेट में आ जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।