सरदारशहर: सवाई गांव के पास ऑटो पलटने से ऑटो चालक घायल, घायल को निजी वाहन से लाया गया राजकीय अस्पताल
जानकारी के अनुसार ऑटो चालक वार्ड 25 निवासी 22 वर्षीय आरिफ पुत्र सलीम ऑटो लेकर सरदारशहर की ओर आ रहा था, तभी सवाई गांव के पास सड़क पर अचानक गाय आ जाने के कारण गाय को बचाने के प्रयास में ऑटो संतुलित होकर पलट गया और 22 वर्षीय आरिफ घायल हो गया। फिलहाल घायल का राजकीय अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना पर घायल के परिजन भी राजकीय अस्पताल पहुंचे हैं।