कोंडागांव: शिशु मंदिर फरसगांव में माता लिंगेश्वरी शिक्षण समिति का पुनर्गठन, प्रवीर सिंह बदेशा बने सचिव
फरसगांव के सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को माता लिंगेश्वरी शिक्षण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन संपन्न हुआ। इस दौरान कांकेर से आए चुनाव अधिकारी भरत मटियारा की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गई। बैठक की शुरुआत समिति के सदस्यों के चयन से हुई। नियमानुसार निष्क्रिय पुराने सदस्यों को प्रस्ताव पारित कर कार्यकारिणी से अलग किया गया।