लखीसराय: गढ़ी बिशनपुर में दुकानदार पर हमला, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
होली के दिन शनिवार की अपराह्न 4:30 बजे कुछ लोगों ने लखीसराय थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में इसी गांव के रहने वाले रामस्वरूप साव के पुत्र धीरज साव की दुकान पर जाकर उसके साथ मारपीट किया.लखीसराय थाना में रविवार की पूर्वाह्न 9 बजे मामले को लेकर कांड संख्या 111/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है.