अजीतमल: चार पहिया वाहन से महिला को उतारकर जबरन ले जाने का आरोप, विरोध पर चचिया ससुर से मारपीट और जान से मारने की धमकी
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर बाजार से घर लौट रही महिला को चार पहिया वाहन से उतारकर जबरन ई-रिक्शा से ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। विरोध करने पर महिला के चचिया ससुर से मारपीट और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी । खेतूपुर हाफिजपुर निवासी पूजा देवी पत्नी लालमन कुमा