खकनार: :सूखे नल, बुझी उम्मीदें: मोहनगढ़ में प्यासे ग्रामीणों की चीख सुनने को तैयार नहीं जिम्मेदार।
#jansamsaya
ग्राम पंचायत मोहनगढ़ में पेयजल संकट गहराता जारहा है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन और जनप्रतिनिधि आंख मूंदे बैठे हैं।भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।गांव में लगे अधिकांश नल सूख चुके हैं,हैंडपंपों का जलस्तर गिर गया है,और लोगों को 1किलोमीटर दूर खेतों से पानी लाना पड़ रहा है।हर घर नल जल योजना का डंका तो खूब बजाया गया,लेकिन हकीकत इसके विपरीत है