खकनार: खकनार में जल संरक्षण की पहल: छात्रों ने की सफाई, परिंदों के लिए पानी भरा
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद द्वारा जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आज बुधवार को दोपहर 1 बजे खकनार विकासखंड में सीएमसीएलडीपी के परामर्शदाता एवं छात्रों द्वारा ट्यूबवेल के आसपास सफाई अभियान चलाया गया।साथ ही, पक्षियों के लिए पात्रों में जल भरकर रखा गया। इस मौके पर 45 छात्रों और अन्य उपस्थितजनों ने जल संरक्षण की शपथ ली