बांसगांव: महिला ने बाँसगाँव इलाके के निवासी पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
अम्बेडकर नगर जिले के ग्राम जाफरगंज मशभूले निवासी प्रीति जायसवाल ने पति सुशील जायसवाल व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराई। बांसगांव पुलिस से विवाहिता ने बताया कि विवाह 29 मई 2023 को हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के बाद से पति सुशील जायसवाल, सास आशा जायसवाल, ननद अंजू जायसवाल, राजकुमार जायसवाल कम दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करने लगे।