बांसगांव: गगहा पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में रानीपार गाँव के निवासी आरोपित को भेजा जेल
गोरखपुर जनपद की गगहा पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित चल रहे एक आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान गगहा इलाके के रानीपार गाँव के निवासी ईश्वर पांडेय के रूप में हुई है। आरोपित ईश्वर पांडेय को गगहा थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम 5 बजे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।