बांसगांव: बाँसगाँव के सांसद के पिता की स्मृति में सेमरा में स्थित प्रकाश क्रिकेट स्टेडियम का हुआ उद्घाटन
बाँसगाँव के साँसद व केन्द्रीय मंत्री कमलेश पासवान के पिता व पूर्व विधायक स्वर्गीय ओमप्रकाश पासवान की स्मृति में रविवार की रात्रि में मेडिकल कालेज में स्थित प्रकाश क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रहे। इनके अलावा कार्यक्रम में गोरखपुर के साँसद रवि किशन सहित कई अन्य उपस्थित रहे।