कोल: मीरपुर में छेड़छाड़ की सूचना पर गई पुलिस के साथ मारपीट के मामले में FIR दर्ज, 3 गिरफ्तार: CO ने दी जानकारी
Koil, Aligarh | Jan 28, 2025 मीरपुर में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को छेड़छाड़ की सूचना पर पीआरबी मौक़े पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।