कोल: यूपी हरियाणा भूमि विवाद को लेकर यूपी के किसानों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया, कार्रवाई की मांग की
Koil, Aligarh | Jan 28, 2025 यूपी हरियाणा का भूमि विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी हरियाणा भूमि विवाद को लेकर मंगलवार सुबह यूपी के दर्जनों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय के बाहर धरना कर दिया। आरोप है कि अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसानों ने अधिकारियों पर भी पैसे से सांठ गांठ करने का आरोप लगाया है।