कोल: महदौरा में विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 28, 2025 महदौरा में विषाक्त पदार्थ खाने के चलते युवक की मौत हो गई। 22 वर्षीय देवेंद्र परचून की दुकान चलाया करते थे। सोमवार सुबह देवेंद्र ने विषाक्त पदार्थ खा लिया जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए देवेंद्र को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई।