कोल: अकराबाद पुलिस ने पिलखना रोड से चोरी की बाइक व अवैध चाकू के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jan 28, 2025 थाना अकराबाद पुलिस टीम के द्वारा दौराने चेकिंग शातिर चोर छोटे यादव पुत्र मेहताब को हीरा सिंह तिराहे से पिलखना रोड से गिरफ्तार किया।शातिर चोर के कब्जे से चोरी की हुई मोटरसाइकिल एवं तलाशी के दौरान एक अवैध चाकू बरामद किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त को मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जेल भेजने की कार्रवाई की है।