कोल: अकराबाद में 2 बच्चों के पिता ने अवैध रूप से दूसरी शादी कर पहली पत्नी को घर से निकाला, देवर पर लगा छेड़छाड़ करने का आरोप
Koil, Aligarh | Jan 28, 2025 थाना अकराबाद इलाके से एक मामला सामने आया है। जहां दो बच्चों के पिता ने अवैध रूप से दूसरी शादी कर ली जिसके बाद पहली पत्नी के साथ मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया।पीड़ित महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ न्याय के लिए थाने पहुंची। पति की गैर मौजूदगी में देवरा पर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इधर पुलिस पूरे मामले में कार्यवाही करने में जुटी हुई है।