भिवानी: भिवानी में विभिन्न कर्मचारी संगठन हुए एकत्रित; 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में लेंगे बढ़-चढ़कर हिस्सा
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से विभिन्न कर्मचारी संगठन सरकार द्वारा बार-बार की जा रही वादाखिलाफी से पूरी तरह से तंग आ चुके हैं। वहीं देश की सभी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल किए जाने का ऐलान किया गया है। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा कर्मचारी महासंघ व एटक भी बढ़-चढ़कर भाग लेगी।