भिवानी: प्रदेश स्तरीय बिग्रेड ऑफिसर ट्रेनिंग कैंप में भिवानी के 3 युवा बने रेडक्रॉस के बिग्रेड ऑफिसर
तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा की चंडीगढ़ शाखा के महासचिव मुकेश अग्रवाल ने किया।शिविर में प्रदेश भर की विभिन्न जिला शाखाओं के 69 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें भिवानी जिला के तीन यूथ रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स प्रियंकल शर्मा, स्वीटी एवं सिमको ने उपायुक्त एवं रेडक्रॅस अध्यक्ष नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की।