भिवानी: बामला में शंभू बॉर्डर पर हुई किसानों के साथ मारपीट के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ बोला हमला
अखिल भारतीय किसान सभा भिवानी कमेटी ने बामला गांव में किसानों के साथ आंदोलनकारी किसानों के साथ बर्बरता करने, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरिकेड, की लें व अन्य भारी अवरोधक खड़े करके राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करने के विरोध स्वरूप केन्द्र व राज्य डबल इंजन सरकार का पुतला फूंका । कार्यक्रम की अध्यक्षता दयायन्द किसान ने की।