भिवानी: पुलवामा अटैक के शहीदों की याद में भिवानी के कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, लोगों ने शहीदों को किया याद
पुलवामा हमले के शहीदों की याद में भिवानी के कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। गांव तिगड़ाना में रक्षक फाउंडेशन द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बीएसएफ इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि रक्षक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने शिरकत की।