माखन नगर: माखन नगर में विधायक विजयपाल सिंह ने विवाह समारोह में की शिरकत, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
Makhan Nagar, Hoshangabad | Nov 12, 2026
गुरुवार को माखन नगर स्थित मंगलदीप गार्डन में आयोजित विवाह समारोह में विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विजेंद्र जैन की सुपुत्री के विवाह समारोह में पहुंचकर वर-वधू को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।