कैरो: वरिष्ठ कांग्रेसी ललित उरांव के निधन पर सांसद सुखदेव भगत ने शोक जताया, परिवार को बंधाया ढांढस
कैरो प्रखंड क्षेत्र के खरता निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता 53 वर्षीय ललित उरांव पिता– बसना उरांव के निधन की खबर सुनकर स्थानीय सांसद सुखदेव भगत ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद ने अपने प्रखंड प्रतिनिधि समीद अंसारी को सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे पीड़ित परिवार के घर भेजकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कराईं।