बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की नकद पुरस्कार योजना के अंतर्गत मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले निबंधित निर्माण श्रमिकों के 5 बच्चों को कुल ₹1,15,000 की नकद पुरस्कार राशि का स्वीकृत्यादेश जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा वितरित किया गया।
इस अवसर पर पुरस्कृत विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं तथा निबंधित निर्माण श्रमिकों से बोर्ड की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
115 views | Banka, Bihar | Nov 4, 2026