खींवसर: खींवसर के निकट चावल से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल
नागौर जिले के खींवसर के निकट रविवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व खींवसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रेलर को क्रेन की मदद से सडक के किनारे करवाया।