खींवसर: खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा जैतारण के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए
नागौर जिले के खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा आज रविवार को जैतारण के दौरे पर रहे। इस दौरान जैतारण में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं जैतारण में आयोजित कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में भी भाग लिया। वहीं जैतारण पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा का जोरदार स्वागत किया।