गुरूर: गुरुर में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय लापरवाही के चलते कबाड़खाना में तब्दील, अब तक नहीं लग पाई बायोमेट्रिक मशीन
Gurur, Balod | Jul 23, 2026 कलेक्टर ने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, कार्यालयीन समय पर अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने बायोमेट्रिक मशीन लगाने निर्देशित किया है लेकिन यहां विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब तक उपस्थिति हेतु बायोमेट्रिक मशीन नहीं लगाया गया है। इसी का फायदा उठाकर विभागीय अधिकारी कर्मचारी कार्यालय समय पर नहीं पहुंचते।