मंझनपुर: सैबसा गांव में मिट्टी की खोदाई के विरोध पर महिला को दबंगो ने पिटा, चार पर मुकदमा दर्ज।
सैबसा गांव की सरोज देवी पत्नी बाबूलाल ने बताया कि पड़ोसी पट्टीदार संतोष कुमार से उसका जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। हैंडपंप के बगल से मिट्टी की खुदाई करने से रोकने पर पड़ोसन शांती देवी से कहासुनी हो गई। इसके बाद शाम आरोपित पड़ोसन ने परिजनों के साथ मिल उसके घर पर धावा बोल दिया। विरोध पर लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। चार पर मुकदमा दर्ज ।