मंझनपुर: मुख्यालय में बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
बूद्ध पूर्णिमा (बैशाख पूर्णिमा) का पर्व गुरुवार को दोआबा में धूमधाम से मनाया गया। कड़ा के कुबरीघाट, संदीपनि, काकराबाद, पल्हाना गंगा घाट पर पर भोर से ही डुबकी लगाने वालों का तांता लगा रहा।सुकड़ा धाम में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां शीतला की दरबार में हाजिरी लगाते हुए मन्नत मांगी। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रही।