प्रतापगढ़: रामपुर खांगल में कथा के दौरान चेन चोरी के आरोप में पकड़ी गई दो महिलाओं को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
रामपुर खांगल में चल रही कथा में 24 अक्टूबर को महिलाएं कथा सुन रही थी। अचानक कई महिलाओं की सोने की चेन गायब हो गई। महिलाओं ने खोजबीन की तो दो संदिग्ध महिलाओं को दबोचकर 112 पुलिस को सौंप दिया था। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुलिस सीमा देवी पत्नी दीपक निवासी बल्लभगढ थाना फरीदाबाद हरियाणा व रीना पत्नी सोईबीनल सुल्तानीपुर थाना चरैया जनपद मऊ को जेल भेज दिया।