सरीला: सरीला नगर के रैन बसेरा में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, एक सैकड़ा से अधिक मरीजों की हुई जांच
सरीला कस्बे के रैन बसेरा में आज बुधवार को सद्गुरु सेवा संस्थान के द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित नेत्र शिविर में एक सैकड़ा से अधिक मरीजों की चिकित्सकों की टीम ने आंखों की जांच की और उन्हें दवा देकर उचित परामर्श दिया। आयोजित फेवर में जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाएं,आई ड्रॉप और चश्मा दिए गए।