गोपालगंज: पटना में आज पीएम नरेंद्र मोदी का होगा रोड शो,गोपालगंज मे बोले शिक्षा मंत्री सुनील राम
पटना में आज पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो है।पीएम के रोड शो में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आज का रोड शो ऐतिहासिक होगा और निश्चित रूप से वोटरों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो प्रभाव डालेगा।उन्होंने कहा कि बीते तीन चरणों के चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल रही है।