गोपालगंज: वृंदावन गांव के पास ई रिक्शा और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक हुए घायल,इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास ई-रिक्शा और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दो युवक को इलाज के लिए से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।घटना को लेकर बताया जाता है कि यह दोंनो युवक एक बाइक पर सवार होकर थावे बाजार जा रहे थे। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।