गोपालगंज: ब्लॉक मोड़ के पास बाइक के धक्के से बच्ची हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हेतु पहुँचा सदर अस्पताल, जाँच मे जुटी पुलिस
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास बाइक के धक्के से बच्ची की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।